दिग्विजय के मंच से मोदी की तारीफ

 
 
5236
 
 
 

कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनका एक दांव उन्हें ही भारी पड़ गया। भोपाल में रैली के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लोगों से पूछ रहे थे कि आपके खाते में 15 लाख आए क्या।

 

उसके बाद भीड़ से एक युवक ने आवाज दी कि हां आया है। उसके बाद सबूत देने के लिए दिग्विजय सिंह ने उसे मंच पर बुलाया। दिग्विजय ने कहा कि आकर मंच पर खाता संख्या बताओ, जिसमें पैसे आया है। युवक मंच पर पहुंचा।

 

 उसके बाद उसे बोलने के लिए दिग्विजय सिंह ने माइक दिया। माइक पकड़ते ही युवक मोदी की तारीफ करने लगा। युवक ने कहा कि मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और आतंकियों को मारा। उसके बाद दिग्विजय उसे वहां से हटाने लगे। फिर कांग्रेस के एक नेता उसे मंच से धक्का देते हुए नीचे भगा दिया

 

 

 


By - sagar tv news
22-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.