भोपाल लोकसभा सीट पर विकास बनाम हिंदुत्व की लड़ाई

 

 

1236

 

मध्यप्रदेश की करीब एक दर्जन लोकसभा सीटे ऐसी है जहां प्रदेश की नजरें लगी हुई है । इन सीटों में सबसे ज्यादा नजरें भोपाल लोकसभा सीट पर है ।

 

इस सीट के उम्मीदवारों ने अखबारों और टीवी चैनलों की सुर्खियां ही बदल दी हैं। इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक बयान दे चुके हैं। साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय सिंह का मुकाबला चुनाव से ज्यादा धर्मयुद्ध की शक्ल लेता दिखाई दे रहा है।
भोपाल में विकास बनाम हिंदुत्व की लड़ाई पर चुनाव लड़ा जा रहा है । दोनो उम्मीदवारों ने भोपाल लोकसभा सीट को देश की सबसे हॉट सीट बना दिया है। अप्रैल की चढ़ती गरमी में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयानों ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है। दिग्विजय जनता को भोपाल विकास के सब्जबाग दिखा रहे हैं तो साध्वी हिंदुत्व को नई उंचाई देने का दम भर रही हैं। साध्वी अपने अंदाज में दिग्विजय पर सीधे हमला कर रही हैं तो दिग्विजय सवालों से किनारा कर मौन की रणनीति अपना रहे हैं।


By - sagar tv news
23-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.