पूर्व सरपंच को गोली से उड़ाने वाले 6 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

 

बीते दिनों दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में पूर्व सरपंच को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है साथ ही छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल कुमी पटना गांव में पूर्व सरपंच मुरारी उर्फ गुट्टी शर्मा की हत्या की गयी थी। हत्याकांड के नामजद 10 आरोपियों में से पुलिस ने सोमवार को 6 आरोपियों को पास के ही सगोनी गांव से गिरफ्तार किया। हटा थाना टीआई मनीष मिश्रा के मुताबिक इसकी वजह आरोपियों के परिवार के मुखिया लक्ष्मीनारायण शर्मा को 2019 में पूर्व सरपंच मृतक मुरारी के भाई हेतराम ने हत्या कर दी थी। जिसके चलते दोनों पक्षों में आपसी रंजिश थी। इसी को लेकर हत्या की गयी। पहले तीन और अभी छह आरोपियों को पकड़ा है। बाकी एक आरोपी अभी भी फरार है।
गौरतलब है की बीते एक जुलाई को पटना रोड़ा के बीच कुमी गांव में पूर्व सरपंच मुरारी शर्मा की बोलेरो पलटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीँ हत्या में शामिल देशी 12 बोर का कट्टा खाली चला हुआ कारतूस, लाइसेंसी 312 बोर राइफल के अलावा जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर जप्त किये गए है।


By - sagar tv news
05-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.