विधायक राम बाई का सख्त लहजा कहा अत्याचार मत करो भगवान को क्या मुंह दिखाओगे ! || SAGAR TV NEWS ||

 

इतना अत्त मत करो ऊपर जाके भगवान को क्या मुंह दिखाओगे, पैसा ऊपर बाँध ले जाओगे क्या गरीबों पर अत्याचार करने में क्या फायदा है। ये बात दमोह जिले के पथरिया से विधायक रामबाई ने कही। दरअसल अपने एक अलग अंदाज़ के लिए जाने जाने वाली विधायक रम्बाई जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद कनारी गांव पहुंची थी जहाँ उन्होंने ग्रामीण को अपने सख्त लहजे से कुछ इस तरह समझाया। जानकारी के मुताबिक रामबाई ने स्थानीय लोगों से चर्चा की जहां ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगो द्वारा अपनी कृषि योग्य जमीन के साथ लगे हुए रास्ते पर बाढी लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। जिससे स्थानीय निवासियों और सभी गाँव के लोगों को आने जाने में परेशानी उठाने पड़ रही है। जिसके बाद विधायक रामबाई ने गांव के सभी रास्तों का निरीक्षण राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार, आर आई और पटवारी के साथ किया साथ ही अतिक्रमण वाली जगह का नक्शा खसरा देखा। इस दौरान अतिक्रमण की गई जमीन को तत्काल मुक्त करने तहसीलदार आलोक जैन द्वारा स्थानी पटवारी और गांव के लोगों को निर्देश दिए और बताया कि कोई भी रास्तों पर अनाधिकृत रूप से बाढ़ लगाना या अन्य रूप से कब्जा करने जैसा काम ना करें नहीं तो कार्यवाई की जाएगी।
विधायक रामबाई परिहार ने बताया की लोगों से चर्चा की है और कहा की कोई भी जमीन पर अतिक्रमण ना करे। सभी मिल जुलकर रहें। वहीँ मामले में तहसीलदार ने जानकारी दी।


By - Aftab Khan Damoh (M.P)
06-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.