कुएं के एक साथ इस हाल में मिले पति -पत्नि देख के होश उड़ गए परिजनों के | STVN INDIA || SAGAR TV NEWS|

 

टीकमगढ जिले के खरगापुर पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम ( मातौल गांव के पति पत्नी का संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिले शव.
बी/ओ - टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर अन्तर्गत ग्राम मातौल के पति पत्नी हरिकिशन रैकवार एवं खुमनी बाई रैकवार काफी लंबे समय से अपने खेत पर निवास करते थे और हंसी खुशी रहते थे लेकिन मंगलवार की सुबह दोनों पति-पत्नी के शव कुए में उतारते मिले मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है एफएसएल टीम ने भी बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है बता दें कि जहां पर दोनों पति पत्नी रहते थे वहां पर खून के निशान भी मिले हैं ऐसे में उन दोनों की मौत में कुछ ना कुछ रहस्य जरूर छुपा हुआ है अब इस मामले की जांच बारीकी से करने में खरगापुर पुलिस जुट गई है
घटनास्थल पर एसडीओपी एसडीएम तहसीलदार एवं देरी चौकी थाना की पुलिस और खरगापुर थाने की पुलिस पहुंची और थाना प्रभारी नीतेश जैन ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया है और सवेरे जैसे ही हमें सूचना मिली तो तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया जब मृतकों के बेटे और बहू से पूछा तो बेटे ने बताया कि मुझे कमलू कुशवाहा के द्वारा घटना की जानकारी दी गई तो मैं तुरंत ही अपने खेत पर आया और देखा कि मम्मी पापा के शव कुए में उतरा रहा है जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची उनके बेटे सुखदीन ने बताया कि किसी से कोई वाद विवाद नहीं था पुलिस ने दोनों पति पत्नी के शवों को कुंआ से निकालकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।


By - Sudhir Mawai (Tikamgarh M.P)
07-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.