दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। जो इतना बढ़ा की गोली तक चल गयी। जिसमें चचेरा भाई मोतीलाल पटेल घायल हुआ है। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना बिलाई गांव से सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक मोतीलाल पटेल निवासी बिलाई और गजराज पटेल दोनों चचेरे भाई हैं। बुधवार को घर के सामने कचरा देखकर गजराज ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जहाँ राजाराम से कहासुनी हो गयी। तभी मोती पटेल मौके पर पहुंचा। जिन्होंने गाली न देने की बात कही। इस पर गजराज ने बंदूक से मोती पटेल पर फायर कर दिया। गोली उसके कंधे और पेट पर लगी है। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। वहीँ मौके पर भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही बिलाई चौकी और हिंडोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के बाद दमोह जिला अस्पताल रैफर किया है। मामले की जांच की जा रही है।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.