अभिनेता सनी देओल की राजनीति में एंट्री हो गई हैं, सनी ने Bjp का दामन थाम लिया है

  
 
 
 
1236
 

फिल्म अभिनेता सनी देओल ने दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में बीजेपी की सदस्यता ले ली है . रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने उन्हें पार्टी में शामिल होने की पर्ची थमाई और फिर गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. 

 

इस मौके पर सनी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जिस तरह से मेरे पापा इस परिवार और अटल जी के साथ जुड़े थे, वैसे ही मैं अब मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं. मैं चाहता हूं कि मोदी अगले पांच साल और पीएम रहें, क्योंकि हम आगे बढ़ना चाहते हैं. देश के युवाओं को मोदी जैसे लोगों की जरूरत है. मैं इस परिवार से जुड़कर जिस तरह से भी जो कर सकता हूं, वो सब दिल से करूंगा.

 

इसके पहले हाल ही में सनी देओल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी. तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सनी देओल Bjp में शामिल हो सकते है , अगर देखा जाए तो देओल परिवार से हेमा मालिनी पहले ही मथुरा से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. और इसके पहले 2014 में  हेमा मालिनी ने मथुरा से जीत दर्ज की थी. और हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र ने मथुरा पहुंचकर प्रचार भी किया था. 

 

वही इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कई सालों का पारिवारिक संबंध अब राजनीतिक संबंध बनने जा रहा है. 2008 में धर्मेंद्र पार्टी से सांसद थे. उनके पुत्र सनी देओल भी जनता के बीच रहकर अपनी राजनीतिक छाप लोगों के बीच छोड़ेंगे, ऐसा हम सभी को भरोसा है. सनी देओल ने जिस तरह से फिल्मों के जरिए सुरक्षाबलों को उत्साह बढ़ाया है, उसी तरह से वे राजनीतिक जीवन में भी अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे.


By - sagar tv news
23-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.