22 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरिया,5 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 72 हजार 

 

 

1236

 

 

शहडोल- कांग्रेस की सरकार बनी तो न्याय योजना के तहत 72 हजार रूपए 5 करोड़ महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा। न्याय योजना से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। देश के 12 हजार रूपए आय से कम वाले लोगों के खाते में 6 हजार रूपए हर माह भेजा जाएगा। 22 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी। दस लाख लोगों को पंचायतों में नौकरी दी जाएगी।

 

ये बातें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहडोल दौरे में कही। राहुल गांधी ने कहा कि एक चौकीदार ने बेचारे सब चौकीदारों को बदनाम कर रखा है। पिछले 5 सालों में हिन्दुसान की गरीब जनता से हजारों करोड़ो रुपए चोरी किए है। इसका सबसे बड़ा नुकसान किसान आदिवासी छोटे दुकानदारों को हुआ है। सबसे ज्यादा फायदा 15 उद्योगपति को हुआ है। उन सबका नाम आप जानते हो। इन लोगो को नरेंद मोदी ने लाखों करोड़ों रुपए दिए। 15 लोगो का नरेंद मोदी ने कर्जा माफ किया है। पिछले 5 साल अन्याय किया। अब कांग्रेस ने निर्णय ले लिया है 5 साल जो अन्याय हुआ आने वाले 5 साल में कांग्रेस न्याय देगी। कैसे देगी में बताता हूं। पांच करोड़ महिलाओं के खाते में ७२ हजार आएंगे। आप सोचिए जिसे नरेंद मोदी ने लूटा है। सबके बैंक अकाउंट में डालेंगे। सबसे ज्यादा पैसा मप्र में आएगा। जहां ज्यादा गरीब है। जनता से कहा पैसा महिलाओं के अकाउंट में 3 लाख 60 हजार रुपए 5 साल में कांग्रेस पार्टी डाल कर देगी। आप कहेंगे मोदी ने कहा था 15 लाख भेजने का वायदा किया था लेकिन मप्र राजस्थान छग में मैंने कहा था चुनाव के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ शुरू हो जाएगा। गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।

 

 

2019 के बाद कोई किसान नहीं जाएगा जेल

 

 

पहले अगर किसान लोन लेता है। वापस नहीं करता तो पुलिस जेल में डाल देती है। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों ने मुझसे पूछा अरबपति लोन लेता है और चला जाता है। मैने भी कहा यह अन्याय है। 2019 के बाद कोई भो किसान कर्ज न देने पर जेल नहीं जाएगा। गब्बर सिंह टैक्स वसूला, बच्चा समझ सकता है लेकिन पीएम नहीं जीएसटी को राहुल गांधी ने गब्बर सिंह टैक्स कहा। उन्होने कहा कि बेरोजगारी इसलिए बढ़ी क्योंकि नरेंद मोदी ने आपके जेब से पैसे निकालकर उन चोरो को दिया। 12 साल का बच्चा समझ सकता है, लेकिन भारत का पीएम नही समझ सकते।

 

 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आदिवासियों के लिए नरेन्द्र मोदी ने एक कानून बनाया है। उसमें लिखा है कि आदिवासियों को गोली मारा जा सकेगा। इसके पहले सीएम कमलनाथ ने कहा कि 40 प्रतिशत किसानों का कर्जा माफ किया है। जैसे ही आचार संहिता खत्म होती है, वचन पूरा करेंगे। बेरोजगारों की सबसे बडी चुनौती है। आज का युवा में करप्शन नहीं है, जरूरत है उसके हाथ मे काम मिले। पिछले 15 साल में मप्र में जितने उद्योग लगे उससे ज्यादा बंद हो गए। जनता से पूछा मोदी के नारे याद हैं ना डिजिटल इंडिया। कहते थे 2 करोड लोगों को रोजगार मिलेगा। मैं पूछता हूँ कोई ऐसा है जिसे मोदी जी की वजह से रोजगार मिली हो। मोदी कहते थे अच्छे दिन आएंगे। अब जनता कहती है आखिरी दिन आ रहे। मोदी जी कितने से खाते खुलवाए। तस्वीर देखकर सच्चाई का साथ देना। बटन अपने भविष्य के लिए दबाएंगे।


By - sagar tv news
23-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.