साध्वी के रोड शो में हंगामा, NCP के कार्यकर्ताओं ने दिखाये काले झंडे

 
 
1236
 
 

भोपालl- बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने भोपाल सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया है। रोड शो से पहले एक जनसभा भी हुई, उसको पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। वहीं, साध्वी का रोड शो जैसे भोपाल कलेक्ट्रेट के पास पहुंचा, वहां उन्हें काला झंडा दिखाने की कोशिश की गई है। उससे नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने झंडा दिखाने वाले शख्स की पिटाई कर दी। बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 

दरअसल, जैसे ही साध्वी प्रज्ञा भोपाल कलेक्ट्रेट के करीब पहुंचीं, वहां उऩ्हें काला झंडा दिखाने की कोशिश की गई। झंडा एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष दिखा रहे थे। वे साध्वी प्रज्ञा के द्वारा शहीद हेमंत करकरे पर दिए गए बयान से नाराज थे। इसी को लेकर वे लोग विरोध करने आए थे। हाथ में काला झंडा देख भाजापा कार्यकर्ताओं ने उनलोगों की पिटाई कर दी। बाद में काला झंडा दिखाने के आरोप में एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। फिर मामले को शांत करवाया गया।

 

 
 
 
 

By - sagar tv news
23-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.