भाजपा के वर्तमान सांसद टिकिट नहीं मिलने से नाराज, भाजपा प्रत्याशी का नहीं करेंगे प्रचार

 

 

12136

 

मध्यप्रदेश की सागर लोकसभा सीट पर पिछले छह चुनाव से लगातार जीत रही भाजपा के लिए सातवे चुनाव में पार्टी के लोगों से ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। टिकिट वितरण के बाद वर्तमान सांसद लक्ष्मीनारायण यादव सहित कई नेता नाराज बताए जा रहे है। सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने तो साफ़ मन कर दिया है की वो भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने नहीं जायेंगे। वो प्रत्याशी के एलान के बाद पार्टी की किसी भी बैठक और नामांकन पर्चा दाखिल करने तक नही पहुंचे हैं। मंगलवार को नामांकन रैली में भी अनुपस्थित रहे।

 

सागर से भाजपा ने मौजूदा सांसद लक्ष्मीनारायण यादव का 75 साल के आधार पर टिकिट काटते हुए नगर निगम के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह को टिकिट दिया है। राजबहादुर सिंह पूर्व गृहमन्त्री भपेंद्र सिंह के खेमे से है साथ ही रिश्तेदार भी। टिकिट वितरण से नाराज सांसद लक्ष्मीनारायण यादव आज खुलकर विरोध में आ गए। सांसद ने आज मीडिया से कहा कि मुझे उम्रदराज मानकर पार्टी ने टिकिट नही दिया। इस बात की नाराजगी नही है। लेकिन सागर में पार्टी ने योग्य को टिकिट नही दिया। इसकी नाराजगी है। पूर्व गृहमन्त्री भपेंद्र सिंह का नाम लिए बिना उन्होंने इशारो ही इशारो में कहा की यह टिकिट हाईजैक कर लिया।इससे नाराज हूँ। उन्होंने साफ कहा में सागर लोकसभा क्षेत्र में कहीं भाजपा के प्रचार में नही जाऊंगा।


उन्होंने कहा कि टिकिट के चयन में मापदंड नही अपनाए। सागर छोड़कर दूसरे सीट पर जरूर भाजपा का प्रचार करूंगा। उन्होंने मोदी लहर पर कहा कि मोदी लहर है लेकिन इसका मतलब यह नही है कि कोई भी जीत जाए।
सांसद ने यादव समाज की उपेक्षा और हारने के लिए समाज के केपी यादव को गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लड़ाये जाने पर कहा कि भाजपा ने कमजोर सीट पर दिखावे के लिए टिकिट दे दिया। ये उसी तरह है जैसे खेत मे बिजूका खड़े करते हैं। यादव समाज एमपी में नाराज है। इसको लेकर बैठकें हुई है।

 

 

1236

 

उधर भाजपा में चल रही कलह को लेकर पूर्व गृहमन्त्री भूपेंद्र सिंह ने कल नामांकन रैली के बाद कहा था कि भाजपा बड़ा परिवार है मना लेंगे।


By - sagar tv news
24-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.