वाराणसी- कांग्रेस से पीएम मोदी को प्रियंका गांधी नहीं अजय राय देंगे टक्कर,मिला टिकट

 

 

1236

 

वाराणसी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव मैदान में उतरने के कयासों पर कांग्रेस ने ब्रेक लगा दिया है. कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से अजय राय को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने 2014 में भी अजय राय को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे. एक बार फिर कांग्रेस ने उन्हीं पर दांव खेला है

 

अजय राय वाराणसी सीट से विधायक रहे चुके हैं. अजय राय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1996 में बीजेपी प्रत्याशी के रूप में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़कर की थी, जिसमें उन्‍हें विजय प्राप्‍त हुई थी. इसके बाद अजय राय ने सपा में शामिल हो गए थे. सपा के 2009 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके थे. इसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो और 2012 में विधायक बने.

 

इसके बाद 2014 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोका था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी को बाहरी (बनारस से बाहर का) और अरविंद केजरीवाल को भगोड़ा करार दिया था. लेकिन उनका ये दांव काम नहीं आया. उन्हें महज 75 हजार वोट ही मिल सके थे.

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों पूर्वांचल के लिए लोकसभा चुनाव अभियान का पहला दौरा प्रयागराज से वाराणसी का किया था इस दौरान वो गंगा नदी में बोट के सहारे पहुंचीं. रास्ते में वो मंदिर और मजार पर माथा टेकते हुए और गंगा के दोनों किनारे बसे हुए लोगों से संवाद करते हुए काशी पहुंचीं थी.

 

1236

 

प्रियंका ने जिस तरह से वाराणसी में सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी को लेकर घेरा और सवाल खड़े किए हैं. इसके बाद से ये कायास लगाए जा रहे थे कि मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है. इतना ही नहीं प्रियंका ने खुद भी रायबरेली में लोगों से कहा था कि वाराणसी से लड़ जाऊं तो. इसके बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस प्रियंका को उतार सकती है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार प्रियंका के वाराणसी से उतरने पर पूर्ण विराम लगा दिया था.

 


By - sagartvnews
25-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.