शिवसेना में आते ही प्रियंका चतुर्वेदी को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी,

 

1236

 

कांग्रेस से इस्तीफा देकर शिवसेना से जुड़ने वाली प्रियंका चतुर्वेदी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. शिवसेना ने उन्हें पार्टी का उपनेता बनाया है. प्रियंका चतुर्वेदी को ये जिम्मेदारी पार्टी से जुड़ने के ठीक 1 हफ्ते बाद मिली है. उन्होंने 19 अप्रैल को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामा था.

 

उपनेता की जिम्मेदारी मिलने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि धन्यवाद उद्धव ठाकरे, मुझे एक संगठनात्मक भूमिका और जिम्मेदारी देने के लिए, ताकि मैं अपनी क्षमता के अनुसार पार्टी में योगदान कर सकूं.

 

वहीं फेसबुक पर उन्होंने लिखा, उद्धव ठाकरे को मेरा बहुत आभार. आपने जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है और मुझ पर अपना पूरा विश्वास और भरोसा जताया है उन सब उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए मैं शिवसेना के लिए जी-जान से कार्यरत रहूंगी. शिवसेना के पदानुक्रम में, पार्टी अध्यक्ष के पद के बाद नेता और उपनेता के पद महत्वपूर्ण हैं. पार्टी में अध्यक्ष, 12 नेता और 24 उपनेता होते हैं.

 

बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी ने हाल ही में कांग्रेस पर गुंडों को तरजीह देने का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

 


By - sagar tv news
27-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.