सेना के जवान ने अपने जीजा किया था मर्डर पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 

बीते दिनों दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक लाश मिली थी पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। जहां आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का साला ही निकला है। जो सीआरपीएफ में पदस्थ है। दरअसल जमुनिया हटा रोड पर लाश पड़ी हुई मिली थी। जिसकी पहचान पंचम अहिरवार निवासी लुहारी के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पतासाजी और पहचान बताने पर 10 हजार रूपये का इनाम भी रखा था। वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया जिसमें मृतक का साला भरत अहिरवार ही हत्यारा निकला है। जो सीआरपीएफ में ग्वालियर में पदस्थ है। बताया गया की जीजा द्वारा अपनी बहन को परेशान किए जाने के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। भरत के अलावा उसके सहयोगी नरेंद्र अहिरवार और संदीप पाली को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। एसपी डीआर तेनीवार ने मामले का खुलासा किया।


By - sagar tv news
22-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.