नाबालिग लड़कियों को युवक ने छेड़ा और धमकाया तो दोनों ने उठाया ये कदम


एमपी के टीकमगढ़ जिले में नाबालिक लड़कियों से छेड़छाड़ और फिर नाबालिक लड़कियों द्वारा जहर खाने का गंभीर मामला सामने आया है। जिले मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ जितेंद्र यादव नाम एक युवक ने छेड़छाड़ की और इस बात की शिकायत करने पर धमकी भी दी जिसके बाद डरी सहमी लड़कियों ने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नाबालिग की माँ ने बताया की उनकी लड़की अपनी सहेली के साथ घर जा रही थी तभी रास्ते में जितेन्द्र यादव ने रोककर छेड़छाड़ की और धमकाया भी। इसके बाद मोहनगढ़ थाने पहुंचे और 19 जुलाई को लिखित शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। आरोपी लगातार परेशान कर रहा था जिससे तंग आकर उनकी बेटी और उसकी सहेली ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश की। खबर लगते ही टीकमगढ़ नायब तहसीलदार एस के अहिरवार अस्पताल पहुंचे और दोनो नाबालिग लड़कियों के बयान दर्ज कर कोट में पेश करने की बात कही।
वहीँ इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 


By - sagar tv news
22-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.