भाजपा को बड़ा झटका,सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल
सागर में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा नेताओं में रूठने मनाने का दौर जारी है। सुरखी विधासनभा में सांसद प्रतिनिधि और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सुरखी विधानसभा आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान सांसद प्रतिनिधि राजकुमार यादव और पूर्व मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह यादव ने परिवहन मंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस में सदस्य्ता ली।