फ्री फायर गेम में 40 हजार रुपये हारने की वजह से बच्चे ने दे दी अपनी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

एक बार फिर मोबाइल गेम की वजह से मासूम बच्चे की मौत हो जाने का मामला एमपी के छतरपुर से सामने आया। जहाँ एक 13 साल के बच्चे ने फ्री फायर गेम में 40 हजार की रकम हारने के बाद खुदकुशी कर जान दे दी। छतरपुर के सागर रोड स्थित दीपक पैथोलॉजी के संचालक विवेक पांडेय के बेटे ने ये आत्मघातै उठाया। जानकारी के मुताबिक, नींव एकेडमी में पढ़ने वाले कृष्णा उर्फ राजा ने पहले इंग्लिश और फिर हिंदी में सोसाइड नोट लिखा। जिसमे फ्री फायर गेम में 40 हजार रुपये हारने का जिक्र है। बच्चे ने सुसाइड नोट में लिखा, "मैं एक गेम में पैसे उड़ाता था, उस गेम का नाम फ्री फायर है। जिसके लिए मैंने मेरी मां के खाते से 40000 रुपये निकाले थे। वही इंग्लिश में लिखे सुसाइड नोट में बच्चे ने लिखा, "आई एम सॉरी मम्मी.... वन्स मोर टाइम सेयिंग आई एम सॉरी." बच्चे के पिता पैथालॉजी संचालक हैं, जबकि मां प्रीति जिला अस्पताल में पदस्थ हैं. कृष्णा 6 वीं का छात्र था। जानकारी के मुताबिक जब उसकी मान के खाते से पैसे कटे तो उन्होंने कृष्णा को डांट लगायी इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया।


By - Sarag tv news
31-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.