देश की सुरक्षा के लिये भाजपा को वोट देना-अमित शाह

 

 

5896

 

Sagar tv news 

 

राजगढ-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश के राजगढ जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में स्थानीय पब्लिक स्पोट्र्स क्लब मैदान पर चुनावी रैली को संबोधित किया। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में घूमता हुआ ब्यावरा आया हूं। 16 जनवरी से अब तक 280 लोकसभा क्षेत्र घूमा। अब यह 281 वीं सभा है मैं जहां भी गया वहां एक ही नारा है मोदी मोदी।

 

अमित शाह ने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि मोदी जैसे नेता की राह तो जनता 70 साल से देख रही थी। मोदी जी छुटृटी नहीं लेते और राहुल बाबा थोडी गरमी पडने पर वेकेशन पर चले जाते हैं। ऐसे वेकेशन पर जहां उनकी मां भी नहीं ढूंढ पाती ।


कमलनाथ जी को चार माह हो गए, इनके खास लोगो पर रेड पडी चार महीने में 281 करोड कमाए आगे क्या हाल करेंगे। तबादल उद्योग इन्होंने शुरू कर लिया। यहां तो यह भी पता नहीं चलता कि शासन किसका है कमलनाथ का या दिग्विजय का।आगे उन्होंने कहा कि 5 साल का हिसाब मांगने वाले 55 साल का हिसाब दे ।


पाकिस्तान में घर में घुसकर मारा रोडमल नागर जी को इन सब विकास के कार्यों के लिए भले वोट मत देना। वोट जरूर देना इसलिए क्योंकि मोदी जी ने देश को सुरक्षित किया है इसलिए वोट देना यूपीए की सरकार में आलिया मालिया जमालिया जाने कौन कौन भारत में घुसकर सैनिकों के सर काट देते थे, लेकिन मौनी बाबा उफ नहीं करते थे, पुलवामा के बाद देश ने देखा कैसे वायुसेना ने पाकिस्तान में घर में घुसकर मारा।


By - sagar tv news
02-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.