पति पत्नी के बीच मारपीट जमकर मचा हंगामा VIDEO VIRAL

दमोह के बस स्टैंड चौराहा के पास बीच सड़क पर अपशब्द कहने को लेकर पति-पत्नी में हाथापाई हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि पहले पति ने पत्नी से मारपीट की। इसके बाद पत्नी ने पिता और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति की धुनाई कर दी। करीब 10 मिनट तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। लोग तमाशा देखते रहे। मारपीट का ये वीडियो सोशल मिडिया पर भी वायरल हो गया। मामला कोतवाली तक पहुंच गया।दरअसल हिंडोरिया थानांतर्गत भौरखेड़ी निवासी बिज्जू ठाकुर का विवाह करीब चार साल पहले बांसातारखेड़ा के पास की युवती से हुआ था। लेकिन शादी के दो साल बाद ही तलाक की नौबत आ गई और मामला कोर्ट में पहुंच गया। मंगलवार को महिला अपने परिजन के साथ कोर्ट में पेशी के लिए आई थी। यहां से बाइक पर अपने पिता और रिश्तेदार के साथ जा रही थी। तभी बस स्टैंड चौराहा के पास बिज्जू ने पत्नी का हाथ पकड़कर खींचा तो बाइक बेकाबू हो गई और महिला को अपशब्द कहे।बस इसी पर से हाथापाई शुरु हो गई। पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर हाथ उठाए तो पत्नी के साथ आए पिता और रिश्तेदार भी पीछे नहीं रहे। महिला के परिजनों के अनुसार बिज्जू शराब पीकर बेटी से मारपीट करता था। इसके चलते मामला तलाक के लिए कोर्ट में पहुंचा है। आज बाइक पर जा रही बेटी का हाथ पकड़कर खींचा तो हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।


By - sagar tv news
04-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.