बस ड्राइवर की समझदारी से बची 30 ज़िंदगियाँ 1 इंच और सरकती तो खाई में समा जाती बस || STVN INDIA ||

 

जाको राखे साइयां मार सके न कोय, एक बस ड्राइवर ने सूझबूझ के चलते एक साथ 30 ज़िंदगियाँ बचायी हैं। ये घटना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आयी है। जहाँ बस का पट्टा टूट जाने के कारण चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस जाकर खाई के किनारे लटक गई। मतलब एक इंच भी अगर बस आगे जाती तो खायी में ही समा जाती। लेकिन बस चालक ने समझदारी दिखाई और ब्रेक लगाकर सड़क किनारे बस को रोक लिया। जिससे बस सड़क पर खाई की ओर रुक गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर के समय महादेव कोच की बस पांवटा साहिब से गत्ताधार रूट पर जा रही थी। जब बस कफोटा से 10 किलोमीटर आगे उतराई में पहुंची, वैसे ही इसका पट्टा टूट गया। झटका लगा तो ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। रुकते-रुकते बस खाई के किनारे रूकी। जहाँ ये बस आधी खाई और आधी सड़क पर लटक गई। हालांकि चालक और परिचालक समेत सभी सवारियां सुरक्षित हैं। बस में करीब 30 सवारियां मौजूद थी। लोगों ने मदद करते हुए सवारियों को बस से उतारा। देखा जाए तो अगर बस खाया में गिरती तो बड़ा हादसा हो जाता।


By - Sarag tv news
07-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.