Viral Video | पति से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने युवती के काट दिये बाल #Shorts || STVN INDIA ||

 

 

एक महिला ने पूरे गांव के सामने युवती के बाल काट दिए. महिला को शक है कि युवती के उसके पति से अवैध सबंध हैं. ये हैरान करने वाला मामला गुजरात के सूरत में सामने आया है. वायरल हुआ वीडियो सूरत की पलसाना तहसील के तातीथईया गांव का है। इस वीडियो में युवती को कुछ महिलाएं पकड़े हुए हैं, वहीं एक महिला जबरन उसके बालों पर कैंची चला रही है. पीड़ित युवती ​चीखते-चिल्लाते हुए खुद को बचाने की गुहार भी लगाती है, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता है। हालांकि इस दौरान लड़की खुद को बचाने के लिए छटपटाती नजर आती है, लेकिन उसे कई महिलाओं द्वारा इतना कसकर पकड़ा गया था, कि वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कड़ोदरा पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान लेने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस इस मामले में जांच करने की बात कर रही है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी महिला सेकन्ति सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी की है, जिसमें दो पुरुष आरोपी भी शामिल हैं.


By - SAGAR TV NEWS
08-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.