कांग्रेस नेता का Goli से Murder करने वाले दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी की छतरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहाँ सालों से फरार दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्होने ही बीते मार्च में घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह छोटे राजा की गोली मारकर हत्या की थी। वहीँ इन पर बीते कुछ सालों में हत्या, हत्या के प्रयास,दलित महिला की नाक काटने,चोरी जैसे संगीन लगभग 8 मामले दर्ज है। जिनके ऊपर पुलिस विभाग ने 60 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। हाकिम सिंह और मोरपाल सिंह रिश्ते में सगे भाई है जिसमे हाकिम सिंह नाम का अपराधी 2016 में जेल तोड़कर भागा था। तभी से दोनो भाई अपने साथियों के साथ मिलकर फरारी के दौरान गांव में पहुंचकर कई बार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया करते थे। मार्च में कांग्रेस नेता की हत्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। वहीँ कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन भी किया था तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले को उठाया था जिसके बाद बड़मलहरा और भगवा पुलिस हरकत में आयी। जानकारी के मुताबिक अपराधी हाकिम सिंह और इंद्रपाल सिंह छोटे राजा की 10 सालों से पंचायत चुनाव को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। कई बार विवाद भी हो चुका था। वहीँ आरोपी हाकिम सिंह और मोरपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद एसपी सचिन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।


By - Lokesh Chaurasia Chhatarpur (M.P.)
09-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.