भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता का फेसबुक पर डाला लड़की संग वीडियो || STVN INDIA ||

 

इन दिनों राजनीति में वीडियो जमकर वायरल हो रहे है । इस बार यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जारी हुआ है। यह फिल्मी गीत के साथ युवा जोड़े की टिकटॉक फार्मेट वीडियो है, लेकिन उसके साथ लिखी इबारत ने राजनीतिक गलियारों की हलचल बढ़ा दी है। ये वीडियो छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। इसमें एक युवा जोड़ा नजर आ रहा है। वीडियो में शामिल लड़की, मधुवन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, राधा कैसे न जले.. गीत पर हावभाव करती दिख रही है। इस वीडियो के लिखा है , देखो तो गोपी कैसे अपने कन्हैया को कितने प्रेम से सन्निर्माण से मना रही है… और कन्हैया है कि कर्मकार रूप से परेशान…अटूट प्रेम मंडल का निर्माण। शाम तक यह पोस्ट वायरल हो चुकी थी। रात में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सिविल लाइन थाना पहुंच गए। उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत दी है। लिखित शिकायत में कहा है, एक वीडियो में उनका चेहरा लगाकर उनको बदनाम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


By - Sarag tv news
19-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.