बुंदेलखंड में पैर पसार रही बीमारियां दो छोटे बच्चों की चली गयी जान

मौसम के बदलाव के साथ ही अब एमपी के पन्ना कई तरह की बीमारियां भी शुरू हो गयी हैं। गुनौर तहसील के जयपाल नगर गांव में वायरल फीवर के चलते समय पर इलाज नं मिलने से दो बच्चों की मौत हो गयी। एक बच्चे की उम्र 12 साल दूसरे की 15 साल है। उनका स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा था। वहीँ जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर संजय मिश्र सीएमएचओ बीएमओ मौके पर पहुंचे। यहाँ भ्रमण करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बीमार लोगों की जांच शुरू की। उनका इलाज कर कोरोना टेस्ट भी किया गया। गांव मे करीब आधा दर्जन बच्चे और माहिलाये बीमार बताये जा रहै है। जो कोरोना के डर से अस्पताल नहीं जाना चाह रहे है। हालांकि प्रशासन उन्हें जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराये जाने की सलाह दे रहा है। कलेक्टर ने कहा की घर पर ऐसे मरने नहीं देंगे पुलिस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराएंगे। बताया गया की ज्यादातर बीमारियां गंदगी गंदे पानी और मच्छरो से फैल रही है। जिससे डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया सहित कई तरह के रोग होते है। कलेक्टर के सख्त लहजे के बाद बीमारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान कलेक्टर ने गांव में साफ सफाई कराने अमले को जरुरी निर्देश दिए।


By - sagar tv news
21-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.