बेटी बोली मेरी माँ और बहन मेरे बिना कैसे रहती इसलिए दिया मौत का इंजेक्शन

महिला डॉक्टर ने अपनी माँ और छोटी बहन को ज़हर का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया और खुद नींद की 26 गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हैरान करने वाला मामला गुजरात के सूरत के कतारगाम से सामने आया है। जब रविवार को सुबह भाई वैभव राखी बंधवाने मुंबई से सूरत आया तो मां और दोनों बहनों को बेहोश देख अस्पताल ले गया। जहां मां और छोटी बहन को डॉक्टर मृत घोषित कर चुके थे। वहीँ डॉक्टर बहन का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर से बात की तो सामने आया की ज़िंदगी से परेशान थी इसलिए आत्महत्या की कोशिश की वहीँ उसके जाने के बाद माँ और बहन का क्या होगा इसलिए उन्हें इंजेक्शन दे दिया। जिससे तीनों की मौत हो जाये। कतारगाम धनमोरा इलाके में सहजानंद सोसाइटी में रहने वाली प्रजापति समाज की मंजुलाबेन कांतिलाल सोडांगर मूल पश्वी, जिला जामनगर की थीं। दो बेटियों में 30 साल की डॉ. दर्शना और 28 साल की टीचर फाल्गुनी के साथ सूरत में रहती थीं। मंजुला के पति कांतिलाल 20 साल से मुंबई में परिवार से अलग रहते हैं। एक बेटा वैभव भी अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहता है पुलिस डॉ दर्शन को डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार करेगी।


By - sagar tv news
23-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.