दो साल पहले दो युवकों ने की थी शादी, अब 10 सर्जरी के बाद जेंडर चेंज कराकर आरव बनी आयशा | STVN INDIA

 

एक ऐसा मामला सामने आया है ज‍िसमें पुरुष के रूप में जन्म लेने वाले एक शख़्स ने अपने शरीर की 10 सर्जरी करवाई और महिला का रूप ले लिया. सूरत का ये शख़्स ना सिर्फ़ पुरुष से महिला बना बल्कि उसने एक युवक के साथ शादी कर विवाहित जीवन भी शुरू कर दिया है.सूरत के रहने वाले आरव पटेल अब महिला आयशा पटेल बन गई है. आरव पटेल से आयशा बनने के लिए दो साल में अलग-अलग 10 सर्जरी करवानी पड़ी और 20 लाख रुपये भी खर्च किए हैं. पुरुष आरव पटेल को महिला में परिवर्तित करने के लिए टॉप टू बॉटम सर्जरी सूरत के ही एक अस्पताल में की गई है जो सूरत के इतिहास में पहली बार हुआ है.मुंबई में जन्मा आरव पटेल जब 6 साल का था तब से उसे लड़कियों जैसे पहनावा और ख‍िलौने पसंद आते थे. धीरे-धीरे आरव पटेल बड़ा हो गया तो उसके घर वालों ने उसकी शादी ज़बरन एक लड़की के साथ करवा दी थी मगर शादी के बाद आरव ने अपनी हक़ीक़त अपनी पत्नी को बता दी थी. उसके बाद आरव पटेल और उसकी पत्नी का डिवोर्स हो गया था.उसके बाद फ़ेसबुक के माध्यम से मुंबई के रहने वाले आरव पटेल की मुलाक़ात सूरत में रहने वाले रोहन पटेल के साथ हुई थी. दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ती गयीं और बात शादी तक पहुंच गई थी. रोहन पटेल और आरव पटेल ने शादी कर ली, उसके बाद दोनों के बीच सर्जरी करवा कर महिला बनने की सहमति बनी थी. सूरत के एक अस्पताल में सिर के बाल से लेकर पैर के नाखूनों तक पिछले दो साल के भीतर सर्जरी कर 25 दिन पहले ही पुरुष से महिला बनाया गया है.


By - Sarag tv news
26-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.