देश के युवा अफसर किसी ने 21 तो किसी ने 22 साल की उम्र में पाया अफसर का पद

भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश है। हमारे देश में आज युवा हर क्षेत्र में आगे आकर देश को नई दिशा दे रहे हैं। इसमें सिविल सेवा भी शामिल हैं जहां बहुत कम उम्र में UPSC परीक्षा पास करके अफसर बने हैं।
हम आपको देश के सबसे युवा अफसरों के बारे में बता रहे हैं। इन्होंने बहुत कम उम्र में इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर इतिहास रच दिए। इस सूची में शामिल कुछ IAS/IPS की कहानी देश के कोने-कोने में युवाओं में इंस्पायर करने वाली हैं

सबसे युवा अफसरों की सूची में सबसे पहला नाम अंसार अहमद शेख का है। इन्‍होंने मात्र 21 साल की उम्र में ये परीक्षा पास की। ये भारत के सबसे युवा आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) हैं। शेख ने देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में 371वीं रैंक हासिल की। अंसार के पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे और मां खेती में मजदूरी करती थी। उन्होंने कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया और आज देशसेवा में अपना योगदान दे रहे हैं

सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली युवा अफसरों में टीना डाबी (Tina Dabi) का नाम भी शामिल हैं। 2015 की टॉपर टीना ने 20 साल की उम्र में ग्रेजुएशन के बाद दो साल तैयारी के बाद 22 साल उम्र में आईएएस परीक्षा (IAS Exam) में टॉप किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया था। वह बताती हैं कि उनकी मां ने टेलिकॉम डिपार्टमेंट में लंबी नौकरी के बाद सिर्फ इसलिए वीआरएस ले लिया ताकि बेटी को पढ़ा सकें। टीना ने कई विषयों में 100 पर्सेंट मार्क्स हासिल किए थे। वे आज सोशल मीडिया (Tina Dabi Instagram) पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली Officer भी हैं।

रोमन सैनी (Roman Saini) का नाम सबसे कम उम्र के आईएएस अफसर में आता है। रोमन ने UPSC परीक्षा को महज 22 साल की उम्र में क्रैक कर लिया था। उन्‍होंने ऑल इंडिया में 18वीं रैंक हासिल की थी। रोमन डॉक्टर के पद को छोड़ अफसर बने थे। इसके बाद वो युवाओं के रोल मॉडल बन गए थे कि उन्होंने दूसरों का भविष्य संवारने अफसर के पद को छोड़ दिया। आज वो Unacadmy नाम की संस्था चलाते हैं और लाखों बच्चों को यूपीएससी सहित कई एग्जाम की तैयारी के लिए अॉनलाइन पढ़ रहे हैं। इसमें देश के Top Educators बच्चों को UPSC/Railway/SSC/ आदि सरकारी नौकरी से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी करवाने में मदद करते हैं।

देश के सबसे युवा अफसरों में IPS हसीन सफीन (hasan Safin) का नाम जरूर आता है। सफीन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2018 का एटेम्पट दिया और 570 रैंक हासिल कर भारत के सबसे युवा आईपीएस अफसर बने। सफीन एक साधारण परिवार से हैं। उनके अफसर बनने तक का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा। आर्थिक तंगी, सुविधाओं की कमी और बिना मार्गदर्शन के हसन ने हर मुश्किल को पार करते हए अपना सपना पूरा किया। वो आज देश में लाखों युवाओं की प्रेरणा बन गए हैं।

सबसे युवा अफसरों की लिस्ट में टीना डाबी सहित 22 साल की स्वाति मीणा (Swati Meena) का नाम भी सामने आता है। जब उन्‍होंने यह एग्‍जाम पास किया तो स्वाति महज 22 साल की थीं। उन्होंने 260 वीं रैक में सफलता पाई थी। IAS स्वाति ने यूपीएसी एग्जाम को पास करने से पहले बिजनेस करने की सोची थी। उन्होंने एक पेट्रोल पम्प शुरू किया था लेकिन पैरेंट्स को लड़कियों के लिए ये एक मुश्किल काम लगा। फिर आखिर सिविल सेवा में आने का फैसला किया और कम उम्र में ही सफलता हासिल की।


By - sagar tv news
28-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.