सास ने बहु से उसका मोबाइल छीना शुरू हुई तू तू मैं मैं के बाद हुई दिल दहला देने वाली घटना

बीते रविवार को एमपी के छतरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी थी। जहाँ एक माँ ने अपने दो मासूम बच्चों को कुँए में फेंककर खुद फांसी लगा ली थी। मामले में घटना की जो वजह सामने आयी वो काफी चौंका देने वाली है। दरअसल यहां रहने वाली 25 साल की रानी यादव का मोबाइल चलाने को लेकर सास से विवाद हो गया था। इस समय पति घर पर नहीं था। सास ने बहू का मोबाइल छीनकर रख लिया। इससे रानी नाराज हो गई और अपनी दोनो बेटियों को लेकर जानवरो को चारा खिलाने के बाहाना करके घर से निकल गई। कुछ समय बाद पता चला कि दोनो बेटियां कुएं के अंदर है और महिला फांसी के फंदे पर झूल रही है। इसमें दस महीने की बच्ची और महिला की मौत हो गयी थी वहीँ चार साल की बच्ची ईंट के सहारे लटकी रही जिससे वो बच गयी थी। इसको लेकर डीएसपी शशांक जैन ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
30-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.