सैलाब के बीच ट्रैक्टर से ससुराल चला दूल्हा, बोला- हम हार नहीं मानेंगे... दुल्हनिया लेकर आएंगे#Shorts

 

लगातार हो रही बारिश के कारण और गंडक बराज पानी छोड़े जाने के बाद से कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. यूपी के बेतिया जिले के नौतन प्रखंड में बाढ़ ने एक दूल्हे के सपने को फिका कर दिया. बाढ़ के चलते ना बैंड बाजा और ना गाड़ियों की लंबी कतार. दूल्हा को ट्रैक्टर से ही संतुष्ट करना पड़ा और ट्रैक्टर से दूल्हे को शादी करने के लिए निकलना पड़ा.दरअसल, जिले के नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत के छरकी गांव की है. जहां गांव के ही इरशाद आलम का शादी होने वाली थी. घर में सब रिश्तेदार आ गये थे. शादी की सब तैयारी भी हो गई थी. इसी बीच अचानक तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण गांव में बाढ़ आ गया.अचानक आयी बाढ़ ने दूल्हे के वर्षों से सजाए सपनों पर पानी फेर दिया. इसके बावजूद दूल्हा इरशाद आलम ने हार नहीं मानी और ट्रैक्टर पर ही बरात सजाकर दुल्हन शैरुल खातुन को लेने पहुंच गया. ट्रैक्टर पर निकली बरात का नजारा देखने के लिए पूरे गांव के लोग उमड़ पड़े.इस अनोखी बरात ले जाने के दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.


By - Sarag tv news
31-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.