मध्यप्रदेश में लिखी गई बंगाल बबाल की स्क्रिप्ट-भूपेश बघेल का आरोप

 

4521

 

पश्चिम बंगाल में हुए बवाल की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। वह भी मध्यप्रदेश में। यह आरोप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट के जवाब में लगाया है। इस ट्वीट में उनके फॉलोअर ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव में हिंसा के पीछे कौन है इंदौर आकर पता कीजिए। इस ट्वीट में मध्यप्रदेश के एक दिग्गज नेता की ओर इशारा किया गया है।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है। दरअसल, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर उनकी फॉलोअर रुचिर गर्ग के एक प्रश्न के जवाब में यह बातें कहीं हैं। बघेल ने रुचिर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए यह आरोप लगाया है।

 

451

क्या था रुचिर गर्ग का ट्वीट सीएम के फॉलोअर रुचिर गर्ग ने अपने ट्वीट में एक प्रश्न पूछा था कि पश्चिम बंगाल चुनाव की हिंसा के पीछे कौन है? इंदौर आकर पता कीजिए। बच्चा-बच्चा जानता है। इसी ट्वीट को बघेल ने आगे बढ़ाते हुए अपनी बात कह दी।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के रहने वाले हैं और वे पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रभारी हैं। वे पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही चुनाव का पूरा काम देख रहे हैं। इस ट्वीट के जरिए माना जा रहा है कि दोनों ही ट्वीट में उन्हीं पर इशारा किया है।

 


By - sagar tv news
17-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.