खुलासा: पिता ने बेटी के नाम की Property तो बेटे ने माँ बाप बहन और नानी का किया murder

जो औलाद माता पिता के आँखो का तारा होती है वो कभी कभी जल्लाद भी बन जाती है एक बेटे ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए अपने माँ बाप बहन और नानी को मौत के घाट उतार दिया। वो भी इसलिए क्योंकि बहन के नाम सारी प्रॉपर्टी कर दी थी। मामला हरियाणा के रोहतक का है जहाँ पुलिस ने खुलासा करते हुए गुत्थी को सुलझाया। मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू (20) को गिरफ्तार किया है। रोहतक शहर की झज्जर चुंगी स्थित विजय नगर में 27 अगस्त को बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, सास रोशनी और बेटी तमन्ना की घर में ही गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके पीछे परिवार में तनाव अभिषेक उर्फ मोनू के पर्सनल ईश्यू रुपयों और प्रॉपर्टी का विवाद था। मोनू इस बात से नाराज था कि उसके पिता ने सारी प्रॉपर्टी उसकी बहन के नाम कर दी थी। पुलिस मामले की बारीकी से जाँच कर रही है। अभिषेक उर्फ मोनू ने अंतिम संस्कार के समय मां-बाप और बहन की चिता को मुखाग्नि नहीं दी थी।

 

 


By - sagar tv news
01-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.