गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, टीन शेड में करंट आने से तीन बच्चों समेत 5 लोगों की गयी जान STVN INDIA

 

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग पर तेन सिंह पैलेस के पास एक दुकान की टीन शेड में करंट आने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. टीन शेड में भारी बारिश की वजह से करंट उतर आया था जिससे यह बड़ा हादसा हुआ.इस घटना से राकेश मार्ग पर तेन सिंह पैलेस के पास हाहाकार मच गया. आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों से गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है. जिसकी वजह से जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है. इसी कड़ी में भारी बारिश की वजह से आज सुबह तेन सिंह पैलेस के पास एक दुकान की टीन शेड में करंट उतर आया. जिससे वहां आसपास खेल रहे बच्चे व महिला पुरुष उसकी चपेट में आ गए. कुल 5 लोगों को करंट लगने की सूचना है. जिनमें तीन लोगों को राकेश मार्ग स्थित सुदर्शन अस्पताल पर भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. दो लोगों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया. करंट लगने से मरने वालों में सुरभि (3) पुत्री राजकुमार, जानकी ( 35) पत्नी राजकुमार, सिमरन (11) पुत्री विनोद, लक्ष्मी (30) पत्नी बद्रीनाथ, खुशी (10) शामिल है. है.


By - Sarag tv news
02-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.