7 की उम्र में सिक्स पैक एब्स बना कर अलग पहचान बनाने वाली बच्ची ने टीवी पर मचा रखी है धूम STVN INDIA

 

एंकर : 7 की उम्र में सिक्स पैक एब्स बनाने वाली एथलीट पूजा विश्नोई ने टीवी पर धूम मचा रखी है। अब वो 10 साल की हो गयी है। पूजा ने अब तक कई नामी कंपनियों के साथ ऐड शूट किए हैं। हाल ही में उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी के साथ भी एक ऐड शूट किया है जिस कारण वो फिर चर्चो में है


ये है जोधपुर की एथलीट पूजा विश्नोई इनकी उम्र 10 साल है। पूजा ने 7 साल की उम्र में सिक्स पैक एब्स बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह जोधपुर से विराट कोहली फाउंउेशन की एक मात्र मेंबर है। हाल ही में पूजा ने महेन्द्र सिंह धोनी के साथ भी एक ऐड शूट किया है। जोधपुर के गुड़ा विश्नोइयां की पूजा पांच साल की उम्र में ही स्पोर्ट्स से जुड़ गई थीं। मामा श्रवण विश्नोई एथलीट थे। उन्होंने पूजा को मोटिवेट किया। एथलीट के रूप में तैयार किया। पूजा को क्रिकेट खेलना भी पसंद है। वह फास्ट बॉलर है। यही कारण है कि विराट कोहली फाउंडेशन पूजा के खेल और डाइट प्लान का ध्यान रखता है। पूजा की डाइट भी कैफे न्यूट्रीशन तय करता है। हर तीन माह में उसका ब्लड टेस्ट होता है। उसके हिसाब से उसे डाइट दी जाती है। विराट कोहली फाउंडेशन के 16 बच्चों में पूजा सबसे कम उम्र की है।

पूजा रोजाना प्रैक्टिस से पहले एक केला, नींबू का जूस, 15 से 20 खजूर और दो अंजीर खाती हैं। फिर प्रैक्टिस करने के बाद बाजरे की रोटी, एक कटोरी सब्जी-मूंग-चने, 10-12 बादाम, 5 से 6 पीस पिस्ता, 2 अखरोट और एक गिलास दूध भी पीती हैं।

पूजा हर रोज सुबह 3 बजे उठती हैं। मामा श्रवण के साथ वर्कआउट करती हैं। राजमाता स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली पूजा की दिनचर्या का अधिकांश हिस्सा वर्कआउट और प्रेक्टिस के लिए रहता है। सुबह 3 बजे से 7 बजे तक रनिंग, वर्कआउट और ऑनलाइन क्लास अटेंड करती हैं। स्कूल होमवर्क के बाद शाम को 4 से रात 8 बजे तक वर्कआउट रहता है।


By - Sarag tv news
03-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.