वृंदावन में फूल बेचते मिली छत्तीसगढ़ की महिला सिपाही,घर वापस जाने को नहीं थी तैयार,जानें वजह

 

 

करीब 9 महीने से लापता रायपुर पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल अंजना सहिस यूपी के वृंदावन में फूल और कपड़े बेचते मिलीं। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम उन तक पहुंची। अपने साथ वापस लाने की कोशिश की लेकिन अंजना ने घर लौटने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वो वृंदावन में ही रहना चाहती हैं। अब पुलिस टीम अब खाली हाथ लौटने मजबूर है। अंजना रायगढ़ में पोस्टेड थीं। करीब 9 महीने पहले उनका ट्रांसफर रायपुर पुलिस हेडक्वार्टर में कर दिया गया था। उन्हें CID में पोस्ट किया गया था। वो एक दिन अचानक लापता हो गईं। परिवार या विभाग को उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अंजना को खोजना शुरू किया।बैंक ट्रांजैक्शन से पता लगा कि यह वृंदावन के कुछ ATM से किए गए हैं। काफी खोजबीन की जिसके बाद अंजना एक कृष्ण मंदिर के बाहर पूजा का सामान बेचते नजर आईं। इसी से अपना गुजारा चला रही हैं। अफसरों ने लेडी कॉन्स्टेबल से कहा कि उन्हें वापस चलना चाहिए। अंजना ने लौटने से इनकार कर दिया। मां से बात कराई तो उनसे भी यही कहा। अंजना ने कहा- न मेरा परिवार है और न रिश्तेदार। मैं अब यहीं रहना चाहती हूं। ऐसी जानकारी है की अंजना पहले भी वृंदावन जाकर जिंदगी बिताने की बात अपने सहकर्मियों से कहती रहती थी।


By - SAGAR TV NEWS
03-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.