बीच सड़क पर 2 महिलाओं ने युवक को पकड़कर कर दी हालत खराब

बीच सड़क पर दो महिलाओं ने एक युवक को पकड़कर उसकी चप्पल, थप्पड़ और घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। युवक एक ही बात बोलता रहा की आखिर उसकी गलती क्या है। आसपास के लोग भी नहीं समझ पाए लेकिन मोबाइल में वीडियो जरूर कैद कर लिया। मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सदर बाज़ार थाना क्षेत्र का है। जो गुरुवार का बताया जा रहा है। महिला का ऐसा आरोप है की ललितपुर टेलिफोन एक्सचेंज रोड पर युवक ने उनके पैर पर मोटर साईकिल चढ़ा दी थी। जिसके बाद युवक की थप्पड़, घूंसे और चप्पल से पिटाई की। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार को दो महिलाएं जा रही थी। तभी एक मोटर साईकिल सवार युवक की गलती से एक महिला के पंजे पर बाइक का पहिया चढ़ गया था। इसके बाद दोनों महिलाओं का पारा चढ़ गया। हालांकि इस मामले की शिकायत थाने में नहीं की गयी है।


By - sagar tv news
03-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.