बॉयफ्रेंड के साथ फोटो लड़की के भाई को भेजी तो लड़कियों कर दिया बवाल#Shorts || STVN INDIA ||

 

एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे कुछ लड़कियों ने मिलकर एक छात्रा की बीच सड़क पर पिटाई कर दी. उनके बीच हाथापाई भी हो रही है. यह वीडियो ब‍िहार में नवादा के एक स्कूल के बाहर का है. बता दें कि पीड़‍ित छात्रा ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.छात्रा ने बताया कि वह इंटर का नामांकन करवा कर लौट रही थी. उसी दौरान उसके साथ पांच लड़कियों ने मिलकर मारपीट की है. इस मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया हैआवेदन में लड़की का कहना था क‍ि मेरे बॉयफ्रेंड के साथ फोटो मेरा भाई को क्यों भेजी है, इसी मामले को लेकर हमारे साथ मारपीट की गई है. इतना ही नहीं आवेदन में लड़की का यह भी कहना है कि इस मामले के बाद से वह इतनी आहत है कि उसे लगता है कि वह अपना जीवन समाप्त कर ले.वह आगे कहती हैं कि मैंने कोई गुनाह नहीं किया है. अगर पांचों लड़कियों को सजा नहीं मिली तो मैं कुछ भी कर सकती हूं. लड़की ने साफ तौर पर कहा है कि मैं किसी भी कोई बॉयफ्रेंड के चक्कर में नहीं रहती हूं और मैं किसी को नहीं जानती हूं. हमारे साथ बहुत ही गलत हुआ है. घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है.


By - Sarag tv news
04-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.