नगर पालिका में पूर्व पार्षद की गुंडागर्दी कर्मचारियों को धुनका CCTV आया सामने

दमोह नगर पालिका के कार्यालय में बुधवार की दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक पूर्व पार्षद ने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया गया की पूर्व पार्षद कफील कुरैशी नगर पालिका कार्यालय पहुंचा जहाँ उसका विवाद कर्मचारी राहुल शर्मा और महेंद्र प्रजापति से हो गया। दोनों पक्षों के बीच मामला तूल पकड़ा जहां कफील ने दोनों कर्मचारियों के साथ लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अन्य कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचे जिसके बाद पूर्व पार्षद को कार्यालय के बाहर किया जा सका। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना के तत्काल बाद सभी कर्मचारी इकट्ठे हो गए उन्होंने इस घटना का विरोध किया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस नगर पालिका पहुंची और मौके से कफील कुरैशी को गिरफ्तार किया।
टीआई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर आरोपी कफील कुरैशी के खिलाफ मारपीट करने समेत शासकीय कार्य में बाधा डालने के तहत मामला दर्ज किया गया है।


By - sagar tv news
09-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.