83 की उम्र में क्या सीख रहे हैं रतन टाटा? देखें वायरल तस्वीर || STVN INDIA ||

 

टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा की गिनती दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में होती है. टाटा उद्योग जगत की ऐसी शख्सियत हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई न जानता हो. बिजनेस से हटकर सोशल मीडिया पर वे अपनी दिलचस्प पोस्ट को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया कि वो किस चीज में रुचि रखते हैं. दरअसल, 83 वर्षीय दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पियानोफोर्ट बजाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने बचपन में इसे थोड़ा सीखा था, मैं अभी भी सीखने के विचार में हूं. रिटायरमेंट के बाद मुझे एक अच्छा पियानो टीचर मिला, लेकिन मैं ज्यादा ध्यान देने में असमर्थ था, मैं निकट भविष्य में एक बार फिर कोशिश करने की उम्मीद करता हूं.उद्योगपति रतन टाटा की इस पोस्ट को अबतक 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. टाटा की पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई.


By - Sarag tv news
09-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.