20 साल की युवती को तेंदुआ उठा ले गया अब तक नहीं मिला कोई सुराग

जंगल में शौच करने गई एक 20 साल की युवती को तेंदुआ उठा ले गया। वह अपनी छोटी बहन (10) के साथ जंगल गई थी। बहन ने परिवार के लोगों को बताया कि उसने तेंदुआ देखा, जो बहन को ले गया। इसके बाद पुलिस, वनकर्मी के अलावा गांव के करीब 70 लोगों ने जंगल को छान मारा। अब वनकर्मी भी असमंजस में हैं। मामला राजस्थान के अलवर की हमीरपुर के पास डोलाया की ढाणी का है।अब युवती के साथ कुछ और अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व वन विभाग को सूचना मिली। तब तक गांव के लोग एकत्रित हो गए। सभी ने मिलकर कई घंटे तक जंगल को छान मारा। पुलिस ने बताया कि करीब 3 किलोमीटर का जंगल देख लिया। कहीं कोई निशान तक नहीं मिला है।अब पुलिस डॉग स्क्वॉड से भी तलाश करने में लगी है। दोपहर के समय ड्रोन से भी पड़ताल की गई। अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। अब भी मौके पर पुलिस, वनकर्मी व गांव की टीम लगी हुई है।

 


By - sagar tv news
14-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.