BOX OFFICE COLLECTION:-सलमान खान की फिल्म भारत ने पहले दिन तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

 

145

 

पिछले कुछ समय से हर साल ईद पर सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है. उनकी हर फिल्म पहले दिन की कमाई से नया रिकॉर्ड बनाती है. इस साल भी सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर भारत इस ईद पर रिलीज़ हुई। फैन्स को भाई की इस फिल्म का किस बेसब्री से इंतज़ार था, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही करीब 41 करोड़ रुपए से ज्यादा की धमाकेदार कमाई कर डाली।

 

हर सिनेमाघरों में फिल्म पहले दिन हाउसफुल रही इस फिल्म ने ईद के दिन लगभग 41.50 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। यह फिल्म अपने ओपनिंग पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई, जबकि सलमान की यह सबसे अधिक ओपनिंग वाली टॉप फिल्म बन चुकी है। यकीनन फिल्म को साउथ अफ्रीका के साथ भारत के मैच का नुकसान झेलना पड़ा है, वर्ना कमाई का यह आंकड़ा और ज्यादा होता। यह सलमान का स्टार पावर ही है, जिसने इतनी भारी संख्या में दर्शकों को पहले दिन स्क्रीन तक खींच लिया। सलमान की यह 14वीं बम्पर ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।


By - SAGAR TV NEWS
06-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.