विधायक रामबाई इस वीडियो की वजह से फिर चर्चाओं में आ गई देखिए

अपने दबंग अंदाज के लिए हमेशा चर्चाओं में रहने वाली पथरिया की बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि इस बार वह किसी विवाद के कारण नहीं, बल्कि अपने बिंदास डांस के कारण चर्चाओं में हैं।
विधायक रामबाई मंगलवार रात सागर नाका क्षेत्र के गऊपुरा मोहल्ला में गणेश पंडाल के समक्ष आयोजित महाआरती में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग लगाया गया और उसके बाद महाआरती हुई। आरती संपन्न होने के बाद विधायक ने गणेश के समक्ष प्रार्थना करते हुए पूरे देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की
महाआरती के बाद यहां पर मौजूद अन्य महिलाओं और बच्चों ने भजन पर नृत्य शुरू किया। जैसे ही बुंदेलखंड के चर्चित गीत श्याम गए हैं विदेश, आए नईयां गीत बजा.. विधायक ने भी मैदान संभाल लिया और बच्चों के साथ जमकर डांस किया


By - sagar tv news
15-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.