हार की वजह जानने राहुल गाँधी ने बूथ स्तर की पार्टी नेताओं से मांगी रिपोर्ट

 


1254


लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी में मंथन जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हार की वजह जानने के लिए हर बूथ तक जाना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर हार की कारणों का पता लगाने के लिए राज्य प्रभारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. राहुल वैसे तो कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना चाहते हैं लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विकल्प न होने का हवाला देकर फिलहाल उन्हें पद पर बने रहने के लिए मना लिया है.

 

कांग्रेस ने संगठन में बदलाव करने के सभी अधिकार राहुल गांधी को दे दिए हैं, ऐसे में नेताओं को उम्मीद है कि देर सबेर सही आखिर राहुल गांधी इस पद पर बने रहने के लिए मान ही जायेंगे. वहीं, राहुल भी विकल्प तलाशने की बात कहकर फिलहाल पद पर बने हुए हैं. पद पर रहते हुए राहुल अब पार्टी की हार की जड़ तक पहुंचने में जुट गए हैं.

 

बूथ स्तर से मांगी रिपोर्ट

 

राहुल ने सभी राज्यों के प्रभारियों से हार के कारणों की जानकारी के लिए रिपोर्ट तैयार करके सौंपने को कहा है. राहुल के करीबियों के मुताबिक, ये एक सामान्य प्रक्रिया है, हार के बाद रिपोर्ट मांगना अध्यक्ष का रूटीन काम है. खास बात ये है कि, बतौर अध्यक्ष राहुल ने जो रिपोर्ट मांगी है, उसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बात करके हार के कारणों की जानकारी इकट्ठा करने को कहा गया है. माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आने के बाद ही पार्टी की कार्यशैली और संगठन स्तर पर बदलाव किए जाएंगे.

 

वहीं, दूसरी तरफ बतौर पूर्वी यूपी की प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी को सौपेंगी. इसके लिए प्रियंका ने यूपी में चुनाव लड़े नेताओं के साथ ही प्रदेश के बड़े नेताओं से मुलाकात करके हार के कारणों पर भविष्य की रूपरेखा के लिए बातचीत करना भी शुरू कर दिया है. सूत्रों की मानें तो प्रियंका जल्दी ही यूपी में जिलेवार जाकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर हार की समीक्षा करके भविष्य के कदमों को लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगी.


By - SAGAR TV NEWS
06-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.