पास कीजिए भगवान राम से जुड़ी ये परीक्षा फ्री में कीजिए अयोध्या की हवाई यात्रा

एमपी में इन दिनों शिक्षा के साथ धर्म को जोड़ने का जैसे चलन बढ़ गया है चिकित्सा शिक्षा में हेडगेवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय और उच्च शिक्षा में रामचरितमानस और राम सेतु के पाठ के बाद अब एमपी के स्कूलों में भगवान राम के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर परीक्षा आयोजित होने जा रही है. तुलसी मानस प्रतिष्ठान और मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग दिसंबर में इस परीक्षा का आयोजन कराएगा. मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में अयोध्या कांड के अलग-अलग प्रसंगों पर प्रश्न पूछे जाएंगे. भगवान राम और उनके वनवास के समय जितने भी प्रसंग हुए हैं उन से जुड़े 100 सवाल इस परीक्षा में पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में सबसे अनोखी चीज है कि जीतने वाले को नगद इनाम नहीं दिया जाएगा. बल्कि उसे अयोध्या तक चार्टर्ड प्लेन के जरिए यात्रा करवाई जाएगी और अयोध्या में उन्हें रामलला के वीवीआईपी दर्शन करवाए जाएंगे. हर जिले से 3 विद्यार्थी और तीन सामान्य लोगों को चुना जाएगा. इसके बाद बारी बारी से अलग-अलग जिलों के विजेताओं को चार्टर्ड प्लेन के जरिए अयोध्या ले जाया जाएगा. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए हर किसी को ₹100 बतौर पंजीयन शुल्क जमा कराने होंगे


By - sagar tv news
16-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.