सागर लोकायुक्त ने 1 लाख की घूस लेते पकड़े अफसर, रिश्वत खोर को देखने जुटी भीड़ || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह के तेंदूखेड़ा नगर पंचायत में लोकायुक्त ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए CMO और उसके अकाउंटेंट को रंगे हाथों पकड़ लिया। CMO प्रकाश पाठक और अकाउंटेंट जितेंद्र श्रीवास्तव ठेकेदार से 30 लाख के बिल के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे। दोनों को नगर पंचायत के दफ्तर से गिरफ्तार किया गया है। मामले में सब इंजीनियर अशोक शाह को भी आरोपी बनाया गया है। रिश्वत का 40% हिस्सा CMO और 60% हिस्सा अकाउंटेंट और सब इंजीनियर का था।

नगर परिषद ठेकेदार बीएल बड़ेरिया ने बताया कि उसने शिक्षक कालोनी में सीसी सड़क और नाली निर्माण कराया था, जिसका लगभग 30 लाख रुपए का भुगतान होना था। निर्माण कार्य होने के बाद भी नगर परिषद के CMO, इस इंजीनियर और अकाउंटेंट भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहे थे। CMO उससे 13% कमीशन मांग रहे थे।

सागर लोकायुक्त DSP राजेश खेड़े ने बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद लोकायुक्त टीम ठेकेदार के साथ CMO कार्यालय पहुंची। लोकायुक्त टीम ने ठेकेदार को कैमिकल लगे नोट दिए और जैसे ही CMO, अकाउंटेंट ने कैमिकल लगे नोटों को लिया, लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया।


By - shaantanu bhaarat Damoh (M.P.)
21-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.