VIDEO: मुख्यमंत्री निवास के पास कुछ इस अंदाज में शर्ट उतारकर चौक पर बैठे थे शराबी || STVN INDIA ||

 

बीच चौराहे सड़क पर कुछ इस अंदाज में शर्ट उतारकर बैठे इन शराबियो का वीडियो जमकर वायरल है। छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर की ये एक अलग ही तस्वीर है। यहां चौक-चौराहों पर शराबियों का इस कदर कब्जा है जिसकी तस्वीर आप साफ़ देख सकते है । मंगलवार रात शराबियों ने व्यस्त नेताजी चौक पर ही शराब की महफिल सजा दी। चौराहे पर बोतल खोलकर बैठे बेखौफ बदमाश शराब पीते रहे। उन्हें रोकने कोई नहीं आया।

बताया जा रहा है कि कटोरा तालाब स्थित नेताजी चौक हर दिन की तरह मंगलवार को भी व्यस्त था। करीब 8 बजे कुछ शराबी वहां पहुंचे। उसमें से दो ने चौराहे पर ही बैठकर शराब की बोतल खोल ली। थोड़ी देर बाद दोनों ने अपनी शर्ट भी उतार दी। इस बीच चौराहे से गुजरने वाले लोग बच बचाकर निकलते रहे। शराबियों की यह हरकत यहीं तक नहीं रुकी। हॉर्न बजाकर उनको वहां से हटाने की कोशिश कर रहे कुछ कार वालों को शराबी ने गालियां भी दी। शराबियों ने अपनी हरकतों से पुलिस और आबकारी विभाग के इकबाल को सीधी चुनौती दे डाली है।आप को बता दे जिस चौराहे पर शराबियों ने कब्जा किया वह शहर के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक है। वहां से मुख्यमंत्री निवास की दूरी बमुश्किल एक किलोमीटर होगी। सिविल लाइन थाना, पुलिस का सिटी कंट्रोल रूप और आबकारी विभाग का कार्यालय भी एक किमी के दायरे में ही हैं।


By - Sarag tv news
22-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.