मुजफ्फरपुर ब्लास्ट केस : प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार || STVN INDIA ||

 

प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया है। SSP जयंतकांत द्वारा गठित विशेष टीम ने आरोपी पत्नी राधा और प्रेमी सुभाष शर्मा को बिहार के मुजफ्फरपुर में कांटी और अहियापुर के सीमावर्ती इलाके से दबोचा है। घटना के बाद से दोनों अलग-अलग जगह अपने परिचितों के यहां शरण ले रखे थे। ।मृतक राकेश की पत्नी राधा और प्रेमी सुभाष के बीच अवैध संबंध इस सनसनीखेज हत्याकांड की वजह बन गया। राकेश को घटना से एक माह पूर्व भी सुभाष ने धमकाया था। कहा था- दोनों के बीच में नहीं आए। राकेश उसका मंसूबा भांप गया था। घटना की रात राकेश को जमकर आरोपियों ने शराब पिलाई थी। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।शव को 8 टुकड़ों में काटा और एक ड्रम में रख दिया। शव को गलाने के लिए ड्रम में यूरिया, नमक और तेजाब भर दिया। 4 दिन तक यूरिया, सल्फ्यूरिक एसिड और नमक से शव गलने के कारण अमोनियम नाइट्रेट गैस बनी। इस गैस और जलती अगरबत्ती के संपर्क के कारण धमाका हो गया।घटना में शामिल मृतक राकेश की साली कृष्णा और साढ़ू विकास की तलाश में एक टीम समस्तीपुर और सीतामढ़ी में छापेमारी कर रही है।


By - sagar tv news
23-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.