करणी सेना ने की यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी 50 अज्ञात पर मामला दर्ज 6 गिरफ्तार

एमपी के छतरपुर में पिछले दिनों क्षत्रिय समाज करणी सेना ने प्रदर्शन करते हुए एसपी को एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमे समाज हित को लेकर कुछ मांग रखी गई थी। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ज्यादा थी तभी वहाँ मौजूद कुछ युवकों ने यादव समाज पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नारे लगाए थे। और गाली गलौच की थी इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अज्ञात 50 लोगों पर मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करना शुरू की और 6 युवकों को हिरासत में लिया। साथ ही 3 मोटरसाइकिलों को भी जप्त किया। हिरासत में आये लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना से यादव समाज में रोष है। यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने पत्रकारों से चर्चा कर पुलिस से मांग करते हुए कहा की इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाए।
वहीँ पुलिस का कहना है की इसमें और भी युवक शामिल हैं जिनकी पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


By - sagar tv news
24-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.