सेकंड हैंड जवानी पर मंदिर में नाची लड़की,वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सेकंड हैंड जवानी पर मंदिर में नाची लड़की,वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा || SAGAR TV NEWS ||

कुछ दिन पहले इंदौर के चौराहे पर मॉडल के डेयर एक्ट के वीडियो ने हंगामा खड़ा दिया था। अब ऐसा ही एक वीडियो छतरपुर में भी सामने आया है। यहां एक युवती ने मंदिर परिसर में सेकेंड हैंड जवानी... गाने पर डांस किया है। वीडियो छतरपुर के जनराय टोरिया मंदिर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है। हिंदूवादी संगठनों ने लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया है। वहीं मंदिर के महंत ने कहा है कि युवती के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी हरकतें कर मंदिर, मठ और आश्रमों को बदनाम न करें।डांस करने वाली युवती छतरपुर की रहने वाली है और उसका नाम आरती साहू है। आरती अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। यूट्यूब पर उनके 25 लाख फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनके इस डांस पर बजरंग दल समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि चंद रुपयों और फेमस होने के लिए यह हरकत की गई है। जनराय टोरिया मंदिर के महंत भगवानदास का कहना है कि उन्हें मंदिर के गेट पर डांस की जानकारी नहीं है, क्योंकि वे सागर स्थित मंदिर में थे। यह वीडियो कब बना ये नहीं पता, लेकिन वीडियो बना तो यह गलत है। मैं इसका विरोध करता हूं। इस तरह डांस कर अपनी इच्छा पूरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मठ, मंदिर और आश्रम को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
26-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.