दलित नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के चेहरे पर कालिख पोती चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

पंचायत के फरमान के बाद नाबालिग प्रेमी जोड़े को पूरे गांव में चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर घुमाया गया. किसी गांव वाले ने भी इसका विरोध नहीं किया. मामला यूपी के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर नाबालिग प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद इनको गांव की पंचायत में मुजरिम की तरह पेश किया गया. पंचायत के सदस्य बाकायदा जज बनकर कुर्सी पर बैठ गए. प्रेमी युगल को मुलजिम की तरह जमीन पर बैठा दिया गया बाद में पंचायत के सदस्यों ने इनको सजा सुनाई.प्रेमी जोड़े को प्यार करने की सजा के तौर पर चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाने का पंचायत ने फरमान जारी किया फिलहाल पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. 5 लोगों पुलिस ने अरेस्ट किया है बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

 


By - sagar tv news
29-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.