पुलिस के सामने युवक का गला पकड़कर बोली महिला-इलाके में दिखे तो गाड़ दूंगी;2 सिपाही सस्पेंड #Shorts

 

 

पुलिस के सामने युवक का गला पकड़कर बोली महिला-इलाके में दिखे तो गाड़ दूंगी;2 सिपाही सस्पेंड

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला एक युवक को पुलिस के सामने ही थप्पड़ मार रही है। गला पकड़कर जिंदा जमीन में गाड़ देने की धमकी दे रही है। पुलिस के दो सिपाही भी खड़े-खड़े ये सब देख रहे हैं। महिला के साथ मौजूद भीड़ भी युवकों को मारने की बात कर रही है। सभी भारत माता के जयकारे लगा रहे हैं मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई से सामने आया हैं इस वीडियो के सामने आने के बाद अब कार्रवाई हुई है। वीडियो में दिख रहे दो आरक्षक संजय सोनी और शफीक खान को सस्पेंड कर दिया गया है।वीडियो की तस्दीक करने पर पता चला कि वीडियो भिलाई के सेक्टर 1 इलाके का है। भट्‌टी थाना इलाके में पड़ने वाले इस क्षेत्र की पुलिस के मुताबिक, इलाके में कुछ लड़के-लड़कियां किसी धार्मिक सभा और प्रार्थना के कार्यक्रम का प्रचार करने निकले थे। धर्मांतरण और हिंदुत्व के अपमान की आशंका पर ज्योति शर्मा नाम की महिला ने इन्हें घेर लिया और पुलिस को भी बुलाया।महिला ने इन युवक-युवतियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। भट्‌टी थाने की पुलिस अब महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
29-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.