नकली शादी कराकर 80 हजार में बेचा लड़की को फिर हुआ ये || SAGAR TV NEWS ||

 

छतरपुर पुलिस ने एक अजीबोगरीब मामले का खुलासा करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जिन पर लड़की को बेचकर उसकी शादी नकली तरीके से करने का आरोप लगा है और यह कारनामा लड़की के मुंहबोले भाई ने किया है। लड़की को नकली शादी के बाद पता चला कि उसे 80 हजार रुपये में बेचा गया था। लड़की जैसे-तैसे आरोपियों की कैद से भाग निकली और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई उसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये घटना 30 सितंबर की है लड़की ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई की वह जबलपुर की रहने वाली है एक दिन उसका मुंहबोला भाई जयप्रकाश पटेल, पप्पू गंधर्व, डाल सिंह के साथ घर आया उसने कहा कि वो मेरी शादी अच्छे परिवार में करवा देगा उसने कहा कि वह जबलपुर की समाजसेविका मैडम को जानता है उसका रिश्तेदार शादी के लिए तैयार है इसके बाद चारों 18 सितंबर को शादी करने छतरपुर आ गए चारों उसे छतरपुर कोर्ट ले गए और उसकी लगडे लड़के से झूठी शादी करा दी तब संतोष ने खुलासा किया कि उसने उसे देह व्यापार के लिए उन चारों से 80 हजार रुपए में खरीदा है वो अब कहीं नहीं जा सकती यहां आरोपी ने पीड़िता को घर के अंदर बंद कर दिया लड़की शुक्रवार को मौका मिलते ही भाग निकली इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।


By - Lokesh Chaurasia Chhatarpur (M.P.)
02-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.